भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मीडिया टीम को मिशन 2027 का मंत्र, जीत की हैट्रिक का आह्वान

देहरादून, 30 मई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन की मीडिया टीम को सरकार और जनता के मध्य सेतु तथा संवाद का सशक्त माध्यम बताते हुए मिशन 2027 में प्रचंड जीत के लिए जुटने के निर्देश दिए। जिसमें उन्होंने प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, और सोशल मीडिया के तमाम माध्यमों पर संगठन और सरकार का प्रभावी प्रस्तुतीकरण के साथ विपक्ष के नकारात्मक एजेंडे को ध्वस्त करने का मार्गदर्शन दिया।

 

अपने तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास में अंतिम बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन ने कैंट स्थित बीजापुर सेफ हाउस में शामिल हुए। जिसमें पार्टी की मीडिया, सोशल मीडिया और आईटी टीम के प्रदेश पदाधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर श्री नबीन ने सभी लोगों से प्रदेश में चल रहे राजनैतिक नैरेटिव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारे पास केंद्र और प्रदेश सरकार के अनगिनत विकास और जनकल्याण के कार्य बताने के लिए हैं। यह जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता, विशेषकर मीडिया टीमों की है कि वह ऊपर से लेकर नीचे तक प्रत्येक वर्ग और समाज में इन कार्यों और उनसे प्राप्त उपलब्धियों को लेकर जाए। ये सच है कि देश की तरह प्रदेश में भी विपक्ष नकारत्मक एजेंडे पर काम करते हुए मीडिया का दुरुपयोग करने का प्रयास करता है। लगातार उनके द्वारा झूठ, भ्रम और अफवाह भी फैलाई जाती है। लेकिन हमें इसका जवाब सकारात्मकता और अधिक प्रभावी तरीके से देना है। इसमें कोई शक नहीं हमारे सच के सामने कांग्रेस के झूठ के पांव टिक नहीं पाएंगे। बिहार, बंगाल, आसाम, पांडुचेरी इसके ताजा उदाहरण हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि 2027 के चुनावों में हम जो जीत की हैट्रिक लगाने जा रहे हैं, उसमें मीडिया, सोशल मीडिया की भूमिका बेहद खास होने जा रही है।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी ने कहा कि मीडिया, सोशल मीडिया डबल इंजन सरकार के कार्यों एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। मीडिया की कार्यक्षमता और प्रदर्शन, चुनाव में हमारी जीत के अंतर को तय करने का काम करता है। लिहाजा हम सबको समन्वय बनाते हुए कार्य करना है ताकि जीत की हैट्रिक नए रिकॉर्ड के साथ सामने आये।

 

इस मौके पर प्रदेश प्रभारी श्री दुष्यंत गौतम, प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत, प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार, श्री तरुण बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान प्रदेश प्रवक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास, सह मीडिया प्रभारी श्री राजेंद्र नेगी, श्री विकास तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता श्री मथुरा दत्त जोशी, कुंवर जपेंद्र, श्री गुरविंदर सिंह चंडोक, श्री नवीन ठाकुर, श्रीमती हनी पाठक, श्रीमती कमलेश रमन एवं सोशल मीडिया संयोजक श्री हिमांशु संगथानी और आईटी प्रभारी श्री प्रवीण लेखवार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *